फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बिजली कर्मियों से आज तीन बजे वार्ता, सरकार ने चंडीगढ़ बुलाया

हरियाणा में हड़ताल पर चल रहे बिजली कर्मचारियों के साथ सरकार शुक्रवार को बातचीत करेगी। बिजली मंत्री अनिल विज ने दोपहर तीन बजे कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक की बात कही है। बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता रविंद्र घनघस के अनुसार, सरकार ने मोर्चा के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए चंडीगढ़ बुलाया है। विज ने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेकर ड्यूटी पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाधान लगभग हो चुका है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी बातचीत की जा चुकी है। सरकार सभी विकल्पों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। धारा 108 के इस्तेमाल की बात कही बिजली मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस मामले में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। विद्युत अधिनियम की धारा 108 के तहत हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के फैसले को रद्द करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यदि नीति में बदलाव होता है तो इस धारा के तहत सरकार का आदेश अंतिम माना जाएगा। शुक्रवार को होने वाली बैठक में कर्मचारियों की मांगों और हड़ताल खत्म कराने पर चर्चा होगी। बैठक में निकलने वाले समाधान पर सबकी नजर रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें