फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के आयुक्त कार्यालय में साझा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वार्ता शुरू

हरियाणा के रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी को देखते हुए परिवहन विभाग ने फिर से वार्ता का न्योता दिया था। बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव अतुल कुमार के साथ वार्ता शुरू हो चुकी है। साझा मोर्चा में शामिल 10 कर्मचारी संगठन हड़ताल की चेतावनी दे चुके हैं। निदेशालय ने 15 मांगों को लेकर कार्रवाई का ब्योरा किया तैयार राज्य परिवहन विभाग के निदेशक निखिल गजराज ने हड़ताल की चेतावनी को गंभीरता से लिया। लंबित मांगों का पूरा ब्योरा तैयार किया है। निदेशालय ने 15 मांगों को लेकर कार्रवाई रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें परिवहन मंत्री अनिल विज की स्वीकृति का भी ब्योरा शामिल किया गया है। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री अमित महराना और हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान कृष्ण नोहरा ने बताया कि बुधवार को आयुक्त एवं सचिव के साथ उनके कार्यालय में बैठक में लंबित मांगों को रखा जाएगा। यदि मांगों को लेकर सहमति बनी तो ठीक है नहीं तो 5 और 6 नवंबर को हड़ताल करेंगे। यदि हड़ताल होती है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। इन 10 संगठनों के पदाधिकारी हैं शामिल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन इंटक हरियाणा रोजवेज कर्मचारी महासंघ हरियाणा रोडवेज चालक संघ ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ संयुक्त कर्मचारी संघ हरियाणा रोडवेज कर्मशाला यूनियन हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रीयल स्टाफ हरियाणा रोडवेज एकता यूनियन ऑल हरियाणा रोडवेज यूनियन

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें