फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में तिरंगे का मान बढ़ाकर लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत

जापान में तिरंगे का मान बढ़ाकर लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 4.20 बजे जोरदार स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप, उत्साह और अपनों के चेहरे पर खुशी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जश्न मनाया। एयरपोर्ट पर खेल विभाग के अधिकारी, सीनियर कोच और खिलाड़ियों के पारिवारिक सदस्य स्वागत के लिए पहुंचे। अपने चहेते खिलाड़ियों को सामने देखकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई। जापान में आयोजित एशियाई और पैरा एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश की पदक तालिका में अहम योगदान दिया। प्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में 31 पदक जीते, इनमें 9 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें