एचपीएससी के भर्ती सिस्टम का विरोध करने वाले भर्ती कैंडिडेट को पुलिस ने हिरासत में लिया। पंचकूला सेक्टर 5 धरना स्थल पर बुधवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के भर्ती सिस्टम के खिलाफ भर्ती कैंडिडेट ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ओबीसी बिग्रेड के द्वारा किया गया। समर्थन देने के लिए जजपा नेता दिग्विजय चौटाला भी आए हैं।