फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: 48 साल बाद गुरुग्राम में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 0.6°C

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 13 Jan 2026 12:15 PM IST

समूचा हरियाणा कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 48 साल पहले 22 जनवरी 1977 को 0.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, 11 जनवरी को 1971 को 0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 जनवरी को भी ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, भिवानी व चरखी दादरी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में अत्यधिक घना कोहरा व सर्द हवाओं की चेतावनी जारी की है। बाकी इलाकों में भी कोहरा छाया रहेगा।मौसम विभाग के मुताबिक दिन का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री और रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे ठंडा गुरुग्राम जिला दर्ज किया गया है। सोमवार को हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही धूप नहीं निकलने से दिन भी अत्यधिक ठंडे दर्ज किए गए। हालांकि करीब 12 बजे धूप निकली, मगर लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें