फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में BPL परिवारों को अब सदस्यों के हिसाब से मिलेगा सरसों का तेल, जानें कितनी होगी कीमत

Mon, 19 Oct 2026 03:38 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा में बीपीएल परिवारों को सरकारी राशन डिपो से अब परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर सरसों का तेल मिलेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसके लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की हैं। दो सदस्यों तक के परिवार को आधा लीटर, छह सदस्यों तक के परिवार को एक लीटर और छह से अधिक सदस्यों वाले परिवार को डेढ़ लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा। इसी आधार पर विभाग ने अक्तूबर माह के लिए तेल का कोटा भी जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत दो सदस्यों तक के परिवार को आधा लीटर तेल के लिए 15 रुपये देने होंगे। छह सदस्यों तक के परिवार को एक लीटर तेल 30 रुपये में मिलेगा। वहीं, छह से अधिक सदस्यों वाले परिवार को डेढ़ लीटर तेल के लिए 45 रुपये देने होंगे। पहले प्रत्येक बीपीएल राशनकार्ड पर दो लीटर सरसों का तेल 100 रुपये में मिलता था। विभाग के अनुसार प्रदेश में 39,43,192 बीपीएल परिवार पंजीकृत हैं। पहले प्रत्येक राशनकार्ड पर दो लीटर तेल देने के हिसाब से प्रतिमाह 78,86,384 लीटर सरसों के तेल की जरूरत होती थी। अब विभाग ने अक्तूबर माह के लिए कुल 36,45,426 लीटर तेल का कोटा जारी किया है। यह पहले के मासिक आवंटन के मुकाबले करीब 54 प्रतिशत कम है। विभाग ने 20 से 25 अक्तूबर तक राशन डिपुओं पर सरसों का तेल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। जिलों में तेल का आवंटन राशनकार्डों की संख्या और निर्धारित श्रेणियों के अनुसार किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें