फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तीन दिन बदलेगा मौसम, धुंध का होगा आगाज

नवीन दलाल Updated Sat, 07 Dec 2024 05:24 PM IST

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम अचानक करवट बदलेगा। तीन दिनों में धुंध का आगाज होगा जिससे हवा में नमी बढ़ने से फसलों को भी फायदा मिलेगा। कृषि विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ देवीलाल का कहना है कि इस समय रात के समय तापमान आठ से छह डिग्री तक पहुंच रहा है जबकि दिन के समय अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास बना रहता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में अब परिवर्तन आएगा। जिसकी वजह से धुंध छाने और हल्की बारिश की भी संभावना बनी है। तीन दिनों तक मौसम का हाल बताते हुए डॉ देवीलाल ने कहा कि इस समय किसान गेहूं व सरसों की बिजाई कर चुके हैं। फिलहाल सूखी ठंड से फसलों में नुकसान की संभावना बनी है, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होगी तो उससे धुंध बढ़ेगी वहीं मौसम में तापमान भी संतुलित होगा। जिसका फायदा गेहूं की फसल को मिलेगा। इस समय किसानों की फसल बढ़वार पर है। ऐसे में मौसम का फसलों पर काफी अनुकूल असर पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें