फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के समय घर में चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने रात के समय घर में चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। वहीं आरोपियों से 20 हजार रुपये और वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। पुलिस ने भिवानी के गांव गैंडावास तथा राजगढ़ राजस्थान में घरों में चोरी की चार वारदातों को कबूला है। सुरेंद्र निवासी ईशरवाल ने थाना तोशाम पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 17 सितंबर 2026 की रात को चोर उसके घर में घुसकर आभूषण और रुपये चोरी करके ले गए। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए 18 अक्तूबर को स्पेशल स्टाफ ईशरवाल में तैनात एएसआई प्रमोद कुमार ने दो आरोपियों सुनील निवासी जमावड़ी हांसी तथा सवेरा निवासी जमावडी हांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 19 अक्तूबर को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी सुनील से 12 हजार रुपये तथा आरोपी सवेरा से आठ हजार रुपये बरामद किए। इसके अतिरिक्त पुलिस ने चोरी की वारदात वाले दिन प्रयोग की गई एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध जिला हिसार व हांसी में घरों में चोरी के पांच-पांच अभियोग दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना सिवानी क्षेत्र के गांव गैंडावास में घर में चोरी की वारदात को अंजाम देना भी स्वीकार किया। इसके अतिरिक्त, आरोपियों ने राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र में भी घरों में चोरी की 04 वारदातों को अंजाम देने की बात बताई। इस प्रकार पुलिस ने जिला भिवानी तथा राजगढ़, राजस्थान में घरों में चोरी की चार वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद वीरवार को पुनः न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें