फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहनी गांव में खेत में पलटा ट्रैक्टर, 35 वर्षीय किसान की मौत

जिले के गांव लोहनी में खेत में खेती-बाड़ी का काम करते समय ट्रैक्टर पलटने से करीब 35 वर्षीय विजय कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने परिवार का पालन-पोषण खेती-किसानी करके करता था। उसके परिवार में छह साल का बेटा और करीब एक साल की बेटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय कुमार खेत में ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल विजय कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला दुर्घटनावश हुआ पाया गया है। फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। विजय कुमार की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें