फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में 18 सितंबर से सजेगा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव, शोभायात्रा और संपूर्ण रामलीला होगी मुख्य आकर्षण

भिवानी। अग्रवाल सभा भिवानी के तत्वावधान में 18 सितंबर से 21 अक्तूबर तक महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा-उल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन की रूपरेखा साझा करने के लिए वीरवार को स्थानीय हालु बाजार स्थित अग्रसेन भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। महोत्सव के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सेठ किरोड़ीमल पार्क में संपूर्ण रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अग्रवाल सभा भिवानी के प्रधान सुनील सर्राफ ने बताया कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद और समरसता के प्रतीक थे। उनकी प्रेरणा से ही इस बार पूरे एक महीने से भी अधिक समय तक चलने वाले जयंती महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के अनेक कार्य आयोजित किए जाएंगे। सुनील सर्राफ ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत गो सेवा, राणी सती मंगल पाठ, मानव सेवा प्रभु मिलन सहभोज, पौधरोपण, वनवासी बच्चों के साथ सहभोज, नि:शुल्क मेडिकल कैंप, फल वितरण, खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर को प्रात: माल्यार्पण व ध्वजारोहण के बाद हालु बाजार से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नया बाजार पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में हरियाणा के अलावा बाहरी राज्यों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें बैंड-बाजे, ताशे, नसीरी, नृत्य और विभिन्न देव-स्वरूपों की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। ------------------------------------------------ 11 से 21 अक्तूबर तक होगा संपूर्ण रामलीला का मंचन, सुनाई देंगे रावण के ठहाके रामलीला कमेटी के प्रधान विजय टैणी ने रामलीला के मंचन की जानकारियों को रेखांकित करते हुए बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित होगा। रामलीला की सफलता के लिए स्थानीय कलाकार पिछले दो महीनों से अग्रसेन भवन में दिन-रात कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। टैणी ने कहा कि 11 से 21 अक्तूबर तक स्थानीय रेलवे रोड स्थित सेठ किरोड़ीमल पार्क में रोजाना रात्रि 7:30 बजे से संपूर्ण रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसमें गणेश वंदना, नारद मोह से लेकर सीता स्वयंवर, लंका दहन और रामराज तिलक तक के सभी दृश्यों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस बार विजयादशमी पर 100 फीट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद पुतलों का दहन किया जाएगा, जो क्षेत्र में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें