फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर बीर सिंह की 102वीं जयंती 25 अक्तूबर को, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया होंगे मुख्य अतिथि

भिवानी। पूर्व वित्त एवं सहकारिता मंत्री स्व. ठाकुर बीर सिंह की 102वीं जयंती 25 अक्तूबर को भिवानी में मनाई जाएगी। इस अवसर पर सुबह 10 बजे शकुंतला गार्डन में समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को हांसी रोड स्थित दुर्गा पैलेस में ठाकुर बीर सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह ने पत्रकार वार्ता की। ठाकुर विक्रम सिंह ने बताया कि स्व. ठाकुर बीर सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज के हर वर्ग के उत्थान और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने अपने कार्यकाल में सड़कों के निर्माण और स्कूलों के अपग्रेडेशन जैसे कार्यों के माध्यम से प्रदेश के विकास में योगदान दिया। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल रहा है। उन्होंने बताया कि समारोह में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बड़ोली अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मवीर सिंह, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, सुनील सांगवान, उमेद पातुवास, कपूर सिंह वाल्मीकि, कंवर सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, राष्ट्रदीप सिंह परमार, भवानी प्रताप सिंह और रवि चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ठाकुर विक्रम सिंह ने बताया कि स्व. ठाकुर बीर सिंह के बचपन से लेकर उनके जीवन के अंतिम क्षणों तक के सफर पर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके जीवन, संघर्ष और आदर्शों से परिचित कराना है, ताकि युवा उनसे प्रेरणा लेकर समाज और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकें। ठाकुर विक्रम सिंह ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि 25 अक्टूबर को आयोजित जयंती समारोह के बाद एक नवंबर से दो प्रमुख संकल्पों पर काम शुरू किया जाएगा। इनमें युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने और किसानों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी भलाई के लिए कार्य करना शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें