भिवानी। जननायक जनता पार्टी ने शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों के समर्थन में जिला स्तर पर मांग पत्र और समर्थन दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दिशा-निर्देश पर आज सभी जिला मुख्यालयों पर मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर भिवानी जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा ने कहा की लंबे समय से आंदोलनरत सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज 37वें दिन में धरने पर बैठे हैं लेकिन भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने वीरवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करवाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने सरकार से कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर आपसी सहमति से रास्ता निकालने और बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करने की दिशा में कार्रवाई की मांग की।