फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी की देवसर चुंगी के पास मुख्य सड़क पर वाटर सप्लाई चैंबर खुला, आए दिन हो रहे हादसे

भिवानी। शहर के सर्कुलर रोड देवसर चुंगी भगवान वाल्मीकि चौक के समीप जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पेयजल आपूर्ति के लिए की चैंबर का स्लैब टूटा हुआ है। इस वजह से मुख्य मार्ग पर दौड़ने वाले वाहनों के हादसा ग्रस्त होने का अंदेशा बना है। वहीं दुपहिया वाहन तो रोजाना ही यहां हादसा ग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी राजेंद्र ने बताया कि सड़क पर पड़े चैंबर की वजह से कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। रविवार रात भी एक लड़की स्कूटी से जाते समय अचानक यहां खुले चैंबर में गिरकर चोटिल हो गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस हादसे के दौरान लड़की का मोबाइल फोन भी उसी चैंबर के अंदर ही रह गया। राजेंद्र के अनुसार, सड़क की यह गंभीर समस्या पिछले साल-डेढ़ साल से बनी हुई है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों द्वारा अधिकारियों और ठेकेदार से कई बार शिकायतें की गईं। दूरभाष पर हुई बातचीत में अधिकारियों और ठेकेदार ने दो-चार दिनों में काम पूरा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन छह-सात महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है और खड्डा जस का तस पड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें