महिला शिक्षिका हत्याकांड का मामला तूल पकड़ गया है। इसी को लेकर कस्बा स्तर पर लोगों का आक्रोश भी फूट रहा है। शनिवार शाम को जूई में कैरू चौक पर ग्रामीणों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709 ई पर जाम लगा कर रोष जताया। ग्रामीण तोशाम सतनाली मार्ग पर जूई थाना के सामने धरना देकर सड़क पर बैठ गए। महिला शिक्षिका हत्याकांड से आक्रोशित जूई का पूरा बाजार भी दिनभर बंद रहा। दुकानदारों और कस्बा के लोगों ने जल्द से जल्द पुलिस द्वारा हत्या आरोपियों को पकड़े जाने की मांग की।