भिवानी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को तोशाम से एक पटवारी को 2200 रुपये की रिश्वत लेने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी सरकारी काम करने के बदले पैसे मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी सूचना एसीबी को दी। जिसके बाद टीम ने सोमवार को तोशाम तहसील जाल बिछाया और रेड की। इस दौरान कृष्ण कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों में पकड़ा दिया गया। जिसके बाद रिश्वत लेने के मामले में कृष्ण कुमार पटवारी दरियापुर को तोशाम तहसील से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार गांव दरियापुर निवासी हाल निवासी भिवानी ओमप्रकाश ने जगजीत सिंह इंस्पेक्टर विजिलेंस भिवानी को एक शिकायत दी की वह अपने गांव में अपनी जमीन का विरासत का इंतकाल दर्ज करवाना चाहता है। जिस पर पटवारी द्वारा पैसे की मांग की जा रही है। इसके बाद विजिलेंस विभाग द्वारा इंस्पेक्टर जगजीत सिंह व संजय मक्कड़ उपमंडल कृषि अधिकारी भिवानी को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवा कर टीम बनाकर औमप्रकाश द्वारा कृष्ण कुमार पटवारी को 2200 रुपये इंतकाल दर्ज करने के दिए गए तो मौका पर ही इंस्पेक्टर जगजीत विजिलेंस भिवानी व उनकी टीम द्वारा संजय मक्कड़ उपमंडल कृषि अधिकारी भिवानी बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की हाजरी में पटवारी को एसडीएम कार्यालय तोशाम में बने पटवारीयो के दफ्तर से 2200 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है विजिलेंस द्वारा पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।