फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2026 का परीक्षा के लाइव हुए आनलाइन आवेदन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2026 की परीक्षा के आनलाइन आवेदन लाइव कर दिए हैं। एचटेट-2026 का परीक्षा शेड्यूल के हिसाब से 26 दिसंबर (शनिवार) को लेवल-3 की परीक्षा शाम की सिफ्ट में दोपहर 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक होगी। वहीं 27 दिसंबर (रविवार) को सुबह की शिफ्ट में लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक परीक्षा होगी। वहीं लेवल-1 की परीक्षा रविवार शाम की शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़ और सचिव बाबूलाल कारवा ने बताया कि 27 नवंबर तक अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एचटेट परीक्षा में एक लेवल के लिए 1200 रुपये और दो लेवलों में आवेदन के लिए दो हजार और तीनों लेवलों की परीक्षा देने के लिए 2600 रुपये शुल्क लिया जाएगा। बोर्ड सचिव दीपक बाबूलाल ने बताया कि इस बार एचटेट की परीक्षा कार्बन लैस ओएमआर सीट रहेगी, यानी परीक्षार्थी अपने साथ ही एक कार्बन कॉपी साथ ले जा सकेगा। जिससे उसे उत्तर कूंजी जारी होने पर अपने पश्नों के संंबंध में किसी भी तरह के संशय से मुक्ति मिलेगी वहीं परीक्षा की पारदर्शिता भी पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें