जिला परियोजना कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान शुरू किया गया। जिसके तहत एक पेड़ मां के नाम लगाया गया और साथ ब्रह्मा, विष्णु, महेश एवं पर्यावरण की सूचक त्रिवेणी लगाई गई। जिला सहायक परियोजना अधिकारी विवेक अदलखा ने कहा कि सरकार के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत एक पेड़ मां के नाम में लगाया गया है और साथ में त्रिवेणी लगाकर स्वच्छ पर्यावरण के लिए कामना की गई है। जिला यूथ एंड इको क्लब्स संयोजक कमल शर्मा ने बताया कि मां के नाम से पेड़ लगाने से मां के प्रति समर्पित भाव भी बढ़ता तथा हम लोग पर्यावरण से भी जुड़ते हैं।