सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी ना किए जाने के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की भिवानी इकाई ने सोमवार को इकाई प्रधान जयहिंद पहलवान के नेतृत्व में शहर में उल्टी झाड़ू लेकर व काले बिल्ले लगाकर शहर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रदेश की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए 18 सूत्रीय मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने को लेकर सरकार पर दबाव बनाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या मेंं सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया तथा 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शाामिल होने की बात कही।