भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देश को एकजुट करने में सबसे बड़ा योगदान सरदार पटेल का था। आज भी कई ताकतें हमारे देश को तोड़ना चाहती है। इसलिए हमें एक होकर देश को विकसित राष्ट्र बनाना होगा। देश को एकजुट करने वाले सरकार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को पूरे देश में एक महीने तक मनाया जाएगा। इसी को लेकर शुक्रवार को चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी में भिवानी-महेन्द्रगढ़ से लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने यूनिवर्सिटी स्टाफ के बच्चों के लिए बनाए गए वात्सल्य चाइल्ड डे केयर सेंटर का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रेस वार्ता में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि हमारा देश अनेक कुर्बानियों के बाद आजाद हुआ। आजादी के बाद अंग्रेजों ने हिंदुस्तान को भारत, पाक व रियासतों में बांटने का बीज बोया। पर सरदार पटेल ने कई रियासतों के राजाओं को मनाया और जो नहीं माने उन पर डंडा चलाया। सांसद ने कहा कि आजादी के बाद राष्ट्र को एकजुट करने में सबसे बड़ा योगदान सरदार पटेल का था। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि आज दुनिया के ताकतवर देश दूसरे देशों में हमलावर हैं। आज बहुत सी ताकतें हमारे देश को तोड़ना चाहती है। हमारा देश विभिन्न जाति, धर्मों व समुदायों का है। जब हम बंटे तो सैंकड़ों साल गुलाम रहे। अब वो नौबत ना आए, इसलिए हमें एकजुट रहना होगा। हमारी एकता से ही देश मजबूत होगा और विकास होगा। इसको लेकर नौजवानों को राष्ट्र फेस्ट का पढ़ाना होगा। सांसद ने कहा कि भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा में पहले विधानसभा सत्र पर और 23 से 25 नवंबर को भिवानी में लोकसभा सत्र के खेल आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर नौजवान, डॉक्टर, वकील, बुद्धिजीवी सहित सभी वर्गों की भागीदारी रहेगी।