नगर पालिका बवानीखेड़ा में अध्यक्ष और 16 वार्डों के पार्षद पद के लिए रविवार को मतदान जारी है। दोपहर तक करीब 30 फीसदी से अधिक मतदान हो गया। बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने अपनी पत्नी के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया वहीं लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने कहा कि ये चुनाव जनता का चुनाव है। इसमें पार्टी सिंबल पर भी उनका अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी मैदान में हैं। बतां दे कि बूथों पर मतदान के लिए बुजुर्ग और महिलाओं में भी उत्साह दिखाई दिया और मतदान के लिए लंगी कतारें भी लगी रही।