फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में 800 बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच खेल महामुकाबला, पांच दिन चलेगी अंडर-15 व अंडर-17 स्टेट चैंपियनशिप

भिवानी में हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में पांच दिवसीय 59वीं अंडर-15 एवं अंडर-17 हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों के बीच वीरवार को कड़े मुकाबले देखने को मिले। बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी की ओर से बजरंग बली कॉलोनी स्थित बर्डी बैडमिंटन अकादमी में प्रदेशभर से करीब 800 खिलाड़ियों के बीच खेल महा मुकाबला चल रहा है। बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी के प्रधान प्रो. सुरेश गुप्ता और महासचिव सतवेंद्र सिंह ने बताया कि भिवानी में पहली बार राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में प्रदेशभर के लगभग 800 खिलाड़ी अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में मौका मिलेगा। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें