फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: लोहारू पोस्ट ऑफिस से 8.05 लाख की ठगी, मेहनत मजदूरी कर जोड़ी पूंजी हड़पी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Apr 2026 04:31 PM IST

गांव ढाणी रहीमपुर निवासी राकेश के साथ बड़ी आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें उनके पोस्ट ऑफिस खाते से करीब 8 लाख 5 हजार रुपये रहस्यमयी तरीके से निकाल लिए गए। पीड़ित ने इस संबंध में लोहारू थाना और पोस्ट ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित राकेश एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने 31 मार्च 2024 को लोहारू पोस्ट ऑफिस में अपना खाता खुलवाया था और शुरुआत में 1010 रुपये जमा करवाए थे। इसके करीब चार महीने बाद उन्होंने गुजरात के जिला वलसाड में अपना मकान बेचकर प्राप्त 10 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से इसी खाते में जमा करवाए थे, ताकि अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर सकें। राकेश के अनुसार, 6 अप्रैल को जब वह पोस्ट ऑफिस में अपनी पासबुक में ब्याज की एंट्री करवाने पहुंचे, तो एंट्री देखकर उनके होश उड़ गए। पासबुक में दर्ज था कि उनके खाते से 3 दिसंबर 2025 को 2 लाख रुपये, 4 दिसंबर 2025 को 4 लाख रुपये और 8 दिसंबर 2025 को 2 लाख 5 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं, जबकि ये सभी निकासी उन्होंने स्वयं नहीं की। पीड़ित ने बताया कि उनके खाते से कुल 8 लाख 5 हजार रुपये निकाल लिए गए, जिससे उनका पूरा परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। राकेश ने भावुक होते हुए कहा कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। गुजरात में अपना मकान बेचकर जो पैसे जोड़े थे, वहीं उसके बच्चों का सहारा थे। अब समझ नहीं आ रहा कि परिवार का गुजारा कैसे होगा। राकेश ने यह भी बताया कि वह करीब पांच साल पहले अपने परिवार सहित गुजरात में रहते थे, लेकिन मकान बेचने के बाद गांव ढाणी रहीमपुर लौट आए और फिलहाल किसी दूसरे के मकान में रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें