फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: रक्षाबंधन पर्व को लेकर लोहारू पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

रक्षा बंधन पर्व को लेकर महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर लोहारू पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम लोहारू बस स्टैंड पहुंची और वहां महिलाओं, युवतियों एवं छात्राओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा से संबंधित समस्याओं एवं परेशानियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पुलिस टीम ने बस स्टैंड परिसर में मौजूद महिलाओं एवं लड़कियों के साथ-साथ बसों में बैठी महिलाओं, युवतियों और छात्राओं से भी संवाद किया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, पीछा करने या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में बिना किसी डर या संकोच के तुरंत पुलिस को सूचना दें। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा लोहारू पुलिस की प्राथमिकता है। महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, बस स्टैंड सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें