चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर विवि कबड्डी स्पर्धा का आगाज हुआ। स्पर्धा में देश भर के विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम हिस्सा ले रही हैं। स्पर्धा तीन दिन तक चलेगी। जानकारी देते हुए डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी व कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा की अगुवाई में कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 22 मार्च को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।