फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को कराने की सरकार से मिली अनुमति

भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट-2026 ) का संचालन 26 और 27 दिसंबर को कराए जाने की सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अक्तूबर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से स्कूली शिक्षा विभाग को भेजा था। इस प्रस्ताव पर डीएसी से मंजूरी आ चुकी है। इसके बाद बोर्ड प्रशासन ने एचटेट संचालन की तैयारियां तेज कर दी हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ शंकरलाल धूपड़ ने बताया कि 26 और 26 दिसंबर को ही एचटेट की परीक्षा होगी, अब ये तिथियां तय हो चुकी हैं। इससे पहले बोर्ड प्रशासन द्वारा एचटेट के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नवंबर के अंतिम सप्ताह से एचटेट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले बोर्ड एचटेट 2025 का आयोजन करा चुका है, जिसकी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी हो चुकी है। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि 26 दिसंबर को शाम की शिफ्ट और 27 दिसंबर को सुबह व शाम दोनों शिफ्टों में एचटेट परीक्षा होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें