फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में बेसहारा पशुओं की सुध लेने आगे आया गोरक्षा दल

भिवानी। लोहारू शहर में जगह-जगह कचरा जमा होने से बेसहारा पशुओं और गायों के सामने चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। जमा कचरे में पशुओं द्वारा खाने की तलाश करने के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। वहीं, सड़कों पर बेसहारा पशुओं के घूमने के कारण सड़क हादसे भी हो रहे थे, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में गोरक्षा दल लोहारू एवं सनातन हिंदू जागृति संगठन के संस्थापक अक्षय शास्त्री ने पशुओं की सुध लेते हुए उन्हें सुरक्षित गोशाला पहुंचाने का कार्य शुरू किया है। अक्षय शास्त्री के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को इकट्ठा किया और उन्हें गोशाला पहुंचाने की व्यवस्था को लेकर नगरपालिका सचिव तेजपाल तंवर से मुलाकात की। इस दौरान नगरपालिका सचिव के साथ गोशाला कमेटी से समन्वय स्थापित कर पशुओं को लोहारू गोपाल गोशाला पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई। शनिवार को नगरपालिका के माध्यम से बेसहारा पशुओं को लोहारू गोपाल गोशाला भिजवाने का कार्य किया जा रहा है। संगठन का उद्देश्य शहर में जमा कचरे के कारण पशुओं को होने वाली परेशानी को कम करना, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना तथा सड़कों पर बेसहारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों की आशंका को कम करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें