भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर वीरवार को शहर के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने प्रतिभा के रंग उकेरे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने शिरकत की। इस मौके पर पूर्व विधायक घनश्याम सर्राफ व पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि आज देश भर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अनेक जगहों पर कार्यक्रम किए गए हैं। शिक्षामंत्री इसके उपरांत जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचेंगे।