फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों के तहत बरसाती पानी निकासी के प्रबंधों का डीसी ने लिया जायजा

शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Jun 2026 04:19 PM IST

भिवानी के उपायुक्त साहिल गुप्ता वीरवार को अधिकारियों का लाव लश्कर ले कर फील्ड में उतर बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों की धरातल पर जांच की। उपायुक्त का निरीक्षण आने वाले समय में मानसून को लेकर किया गया है की मानसून की वजह से शहर में बाढ़ जैसा हालत पैदा ना हो। बारिश आए तो पानी की निकासी जल्द से जल्द हो। इसके लिए तमाम व्यवस्था देखने स्वयं डीसी साहिल गुप्ता पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। वीरवार को भिवानी के उपायुक्त साहिल गुप्ता सुबह सवेरे अपने अधिकारियों को लेकर गांव निनान के एसटीपी पर पहुंचे थे। उन्होंने वहा बोट (नाव) में सफर करके देखा की उनकी हालत क्या है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर ही आदेश भी दिए की इस बार पानी ना भरे ये ध्यान रखा जाए। उपायुक्त ने बाढ़ राहत के लिए पहले से ही अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगा दी। उन्होंने कहा की अगर पानी भरे भी तो जल्द से जल्द पानी निकाला जाए। इसके लिए मोटर की व्यवस्था पहले से ही करने के आदेश दिए है। मोटर के लिए पर्याप्त तेल की व्यवस्था करने की बात भी अधिकारियों की कही है। पानी भरे तो जल्द से जल्द निकाला जाए इसके लिए डीसी ने नहरी विभाग को भी साफ़ सफ़ाई करने को कहा है ताकि पानी निकाला जा सके। डीसी साहिल गुप्ता का कहना है कि उन्होंने आज जिले में एसटीपी का दौरा करना है। उन्होंने कहा कि पानी भरे नहीं इसके लिए तमाम व्यवस्था करने के आदेश दिए है। डीसी के साथ जिले भर के अधिकारी भी मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें