फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: गैस संकट को लेकर कांग्रेस सेवादल ने किया विरोध प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2026 01:59 PM IST

छोटूराम चौक पर सोमवार को जिला कांग्रेस सेवादल ने गैस की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस सेवादल के जिला प्रधान विजेंद्र सिंह सिवाच ने किया। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करे। अन्यथा कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। सिवाच ने बताया कि प्रदर्शन गैस की किल्लत को लेकर किया गया। पूरे देश में दिक्कत है। जिसके कारण लोगों को लाइनों में लगना पड़ता है। सुबह से शाम तक खड़े रहते हैं। इसके बाद जब पर्ची बनवाकर गोदाम में जाते हैं तो कहा जाता है कि गैस खत्म हो गई। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस की आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही जो 60 रुपए प्रति सिलेंडर रेट बढ़ाए गए थे, उन्हें भी वापस लिया जाए। देश में गैस की किल्लत है तभी लोगों की लाइन लगी हुई है। आगे अगर ऐसे ही गैस की समस्या रही तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें पूरी कांग्रेस पार्टी शामिल होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें