फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Mar 2026 06:51 PM IST

गांव पहाड़ी में रविवार को खेत में काम करते समय एक युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए लोहारू के उप नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव पहाड़ी निवासी अशोक कुमार 32 वर्षीय रविवार को अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के पास किसी अज्ञात कारणों से वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी हालत गंभीर हो गई। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उसे संभाला और आनन-फानन में निजी वाहन से लोहारू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लोहारू के उप नागरिक अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि करंट लगने से युवक को काफी चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लोहारू अस्पताल में मौजूद समाजसेवी नरेश पहाड़ी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में जुट गई है। ओर आगामी कार्यवाही में जुटी हुई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें