फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी : जेरपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा 20 वर्षीय युवक, मौके पर मौत

भिवानी। जेरपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को अज्ञात ट्रेन से गिरने के कारण करीब 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अनिल निवासी गांव रानिसर जिला जोधपुर, राजस्थान का रहने वाला था। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे के आसपास की है। शनिवार को लोहारू अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ। जानकारी के अनुसार जेरपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना लोहारू जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही लोहारू जीआरपी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक को लोहारू के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को शव को शवगृह में रखवा दिया गया। शनिवार को मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक राजबाला द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मृतक के पिता माला राम के बयान पर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मृतक अनिल दो भाइयों में बड़ा था और उसका एक छोटा भाई है। मृतक अनिल अविवाहित था तथा परीक्षा देने के लिए जयपुर गया हुआ था। मृतक के पिता माला राम ट्रक चालक हैं। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई बचा है,युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें