हरियाणा के भिवानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी इस बार ही नहीं, 2029 में भी प्रधानमंत्री बनेंगे। देशभर में नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए विकास कार्यों के बूते पर फिर से केंद्र में तीसरी बार उनकी सरकार बनेगी। भारत नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में दुनिया में एक बड़ी शक्ति बना है। इस बात को पाकिस्तान की संसद ने भी माना है। पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री उड़ी व पुलवामा हमले को लेकर यह कह चुके हैं कि यह हमला पाकिस्तान ने करवाया था।