फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू में प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान, रेहड़ी संचालकों को जूट के थैले वितरित किए

लोहारू नगर पालिका की ओर से शहर में प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर पालिका सचिव तेजपाल तंवर के मार्गदर्शन में तथा जेई कृष्ण सैनी के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा कर लोगों और रेहड़ी संचालकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर रेहड़ी संचालकों को जूट के थैले वितरित किए गए तथा उन्हें प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े व जूट से बने थैलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पालिका टीम ने लोगों को बताया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है और इससे नालियों में अवरोध के साथ-साथ गंदगी की समस्या भी बढ़ती है। सचिव तेजपाल तंवर ने कहा कि स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए आमजन की भागीदारी जरूरी है। दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों और आम नागरिकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए और खरीदारी के लिए कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें