फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: करंट की चपेट में आया 32 साल का युवक, हुई मौत

शाहिल शर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 02:52 PM IST

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709-ई पर बावड़ीगेट क्षेत्र स्थित डिवाइडर के स्ट्रीट पोल में करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं गंभीर हालत में उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर के बावड़ीगेट क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय रवि मंगलवार सुबह डिवाइडर से सड़क पार कर रहा था। लोहे की रेलिंग के बीच थोड़ी सी जगह से उसने जब निकलने का प्रयास किया तो वह स्ट्रीट पोल में आए करंट की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर गया। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें