हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता का मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के जीवन उत्थान के प्रति प्रतिबद्ध है। महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से स्वरोजगार शुरू कर स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। बेदी सोमवार को स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तरीय तीज महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बवानी खेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि और भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, डीसी साहिल गुप्ता और सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने गांव मालवास देवसर, मालवास कोहाड़, बाबरवास, टीटानी, रूपगढ़, नवा, निनान और कलिंगा पाना राजू में नवनिर्मित महिला सांस्कृतिक केंद्रों का उद्घाटन किया, जिन पर करीब 80 लाख रुपए की लागत आई है।