फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 100 शिक्षकों को दी ट्रेनिंग

भिवानी। बच्चों को यौन अपराधों, साइबर क्राइम और अन्य असामाजिक गतिविधियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए ) की ओर से संयुक्त रूप से सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत टीआईटी कॉलेज सभागार, भिवानी में भिवानी ब्लॉक के करीब 100 शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीजेएम पवन कुमार मौजूद रहे। इस दौरान उन स्कूलों के लीगल लिटरेसी क्लब इंचार्ज शिक्षकों को बुलाया गया, जिनमें 200 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को जागरूक कर स्कूलों में बच्चों को पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि अभियान के तहत प्राइमरी, हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्तर के बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार अलग-अलग तरीके से जागरूक किया जाएगा। प्रशिक्षित शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में जाकर बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारियां देंगे। वहीं डीएलएसए के पैनल एडवोकेट ने शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट और बच्चों के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है। शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को जागरूक करें और किसी भी परेशानी की स्थिति में उनकी मदद के लिए आगे आएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें