फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में मैराथन कार्यक्रम में सीएम के सामने सड़कें खराब होने पर युवाओं ने लहराए पर्चे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा और समर्पण काल के उपलक्ष्य में वीरवार को अंबाला में नमो मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। अंबाला शहर के हर्बल पार्क से शुरू होकर पुलिस लाइन होते हुए वापस हर्बल पार्क पर समाप्त हुई। इस 5 किलोमीटर लंबी मैराथन में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। इस मैराथन में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा को लेकर शपथ दिलाया। इसी दौरान जिस समय मुख्यमंत्री युवाओं को नशा न करने की शपथ दिला रहे थे, ठीक उसी दौरान कुछ युवाओं ने हाथ में पर्चे लहराकर नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया। इसमें खराब सड़कों की समस्या प्रमुख रही। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, मुस्तैद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभाला, युवाओं से पर्चे वापस लिए और उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर किया। इसके बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सीएम ने दिलाया नशा न करने का संकल्प कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन में पहुंचे सभी खिलाड़ियों, कलाकारों, पुलिस अधिकारियों और नागरिकों का धन्यवाद किया। उन्होंने मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के लिए नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है। सीएम ने उपस्थित जनसमूह को जीवन में कभी भी नशा न करने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें