फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जग्गी सिटी सेंटर की शिकायत के मामले में एक्सईएन ने बरती ढिलाई, मंत्री विज ने तबादले के दिए आदेश

अंबाला। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में वीरवार को ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाया। इसमें जग्गी सिटी सेंटर की बिजली कनेक्शन से जुड़ी शिकायत में ढिलाई बरतने पर बिजली निगम के एक्सईएन हरीश गोयल पर गाज गिर गई। उन्हें मंत्री विज ने अंबाला से स्थानांतरित करने के आदेश दिए और इस मामले में इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर को भी फटकार लगाई। मंत्री विज ने इंस्पेक्टर से कहा कि किसी भी मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ------------ जग्गी सिटी सेंटर का यह था पूरा मामला अंबाला छावनी निवासी गौरव ने दरबार में शिकायत दी कि अंबाला शहर में बिजली विभाग में एक्सईएन हरीश गोयल ने जग्गी सिटी सेंटर के लोगों को एक एलटी कनेक्शन दिया था। उस बिजली के कनेक्शन से वहां पर ट्रैक्टर-ट्राली इत्यादि को भी बिजली दी जा रही है। इससे वहां पर क्योसक बना हुआ है। आरोप लगाया कि वहां पर झूले लगे हुए थे, उन झूलों को चलाने के लिए भी कनेक्शन दिया गया था, जोकि अवैध हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली निगम अधिकारियों से मामले में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी, मगर अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इस पर मंत्री अनिल विज ने मौके पर मौजूद बिजली निगम के एसई व अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि 20 दिन में भी कार्रवाई नहीं हो सकी। क्या फाइल पैदल चल रही है। इसके बाद एक्सईएन हरीश गोयल को स्थानांतरित करने के आदेश दिए, उन्होंने मामले में ढिलाई बरतने वाले इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर को भी फोन पर कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें