फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: बारिश के बाद सड़कों पर हुआ जलभराव

शाहिल शर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 11:45 AM IST

डेढ़ घंटे की बारिश ने एक बार फिर नगर परिषद के दावों की पोल खोल कर रख दी। अंबाला छावनी का अधिकांश हिस्सा जलमग्न हो गया। लोग जलभराव के बीच ही कार्यस्थलाें की तरफ जाते नजर आए। सबसे बड़ी परेशानी निचले क्षेत्र के लोगों को झेलनी पड़ी, जहां एक से दो फुट तक पानी भर गया। बारिश के कारण सड़कों पर भी जाम की स्थिति रही। वहीं अंबाला-साहा हाईवे की सर्विस लेन भी जलमग्न हो गई, जबकि सुभाष पार्क के सामने की सड़कों पर भी जलभराव हो गया। इसके अलावा महेशनगर थाना, पंजाबी बाग, पालम विहार, एकता विहार, गोबिंद नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित दर्जनों ऐसे क्षेत्र थे, जहां पानी के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश रुकते ही नगर परिषद के सफाई कर्मचारी नालियों को साफ करने में जुट गए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें