फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्श से फर्श पर आ गया गांधी परिवार, लोकतंत्र का इससे बड़ा उदाहरण नहीं-अनिल विज

अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गांधी परिवार, राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि अपनी गलत सोच और नीतियों के कारण कभी अर्श पर रहने वाला गांधी परिवार आज फर्श पर आ चुका है, जो लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत का उदाहरण है। राहुल गांधी के दिल्ली प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए विज ने पूछा कि क्या उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का समय मांगा था। उन्होंने कहा, अगर आयोग ने इंकार किया होता तो विरोध का हक बनता था, लेकिन बिना आवेदन दिए प्रदर्शन करना केवल एक तमाशा है। देश अब कागजी दावों के बजाय सबूत मांग रहा है। उन्होंने तंज कसा कि विपक्ष सांसदों को बड़े होटलों में खाना खिलाकर सड़कों पर बैठाने ले जाता है। वहीं, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज करते हुए विज ने कहा कि विपक्षी दल सोची-समझी साजिश के तहत चुनाव आयोग, ईडी और सीबीआई जैसी स्वायत्त संस्थाओं पर प्रहार कर रहे हैं। विज ने दोटूक कहा, अगर आपने कुछ गलत नहीं किया है, तो फिर एजेंसियों से डर कैसा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें