फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार बढ़ रहा आगे

शाहिल शर्मा Updated Wed, 17 Sep 2025 02:27 PM IST

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा पहुंचे। इसके साथ ही अंबाला मेयर सैलजा सचदेवा, भाजपा नेता अनुभव अग्रवाल भी पहुंचे। इन सभी अतिथियों का एचडीएम दर्शन कुमार और सीएमओ डॉक्टर राकेश सहल ने शाल भेंटकर कर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कई वर्षों से बिना छुट्टी लिए कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। इस मौके पर चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और मौके पर ही दवाइयां दी गई। मरीज को विभाग की ओर से उचित परामर्श भी दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें