शहर के सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मंगलवार को एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में राजकीय और निजी स्कूल से खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही लंबी और ऊंची कूद प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिला स्तर पर जीत के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी भाग लेंगे। इस मौके पर पहुंचकर सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरेंद्र सिंह ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर डीपीई गुरदेव सिंह, मलकीत सिंह, कुलवंत सिंह, रमनजीत सिंह,हरप्रीत कॉर्ज़ धर्मेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।