फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे राजनीति बचाने में लगा- मंत्री अनिल विज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने इंडी गठबंधन और फारूक अब्दुल्ला पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने विपक्ष को भटकी हुई आत्माएं बताते हुए कहा कि देश की जनता द्वारा नकारे जाने के बाद वे ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर अपनी राजनीति जीवित रखना चाहते हैं। विज ने कहा कि 30 अक्तूबर को इंडी गठबंधन की मॉक पार्लियामेंट में सिर्फ सांकेतिक प्रस्ताव पास होगा, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं होती। फारूक अब्दुल्ला के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उनका चरित्र देश के सामने उजागर है, वे हिंदुस्तान से ज्यादा पाकिस्तान से प्रेम करते हैं। कैबिनेट मंत्री ने साफ किया कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है। आज वहां जी-20 बैठकें और अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहे हैं, जिन्हें विपक्ष के नाकाम प्रहार रोक नहीं सकते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें