आपात स्थिति को लेकर बुधवार को शाम चार बजे जिला प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एक सायरन बजेगा। लोगों को को सायरन की आवाज पहचानना होगा। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि आपात स्थिति में तैयार रहने के लिए सभी विभागों को अलर्ट किया गया है। आपात के समय कार्य करने वाले विभाग अपने यहां मॉकड्रिल करेंगे। जिनमें पुलिस, फायर ब्रिगेड, नागरिक अस्पताल आदि कार्य करेंगे। अगर कहीं आपात स्थिति आती है तो यह विभाग कार्यवाही करेंगे। वहीं रात्रि को 8 बजे अंबाला सिटी, कैंट और इन इलाकों के समीप के गांवों में ब्लैकआउट को किया जाएगा। इस दौरान सभी लोग इस मॉकड्रिल में सहयोग करेंगे। पुलिस भी लोगों को समझाकर ब्लैक आउट को लागू कराए। इस दौरान बिजली निगम को संबंधित क्षेत्रों में फीडर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।