फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में मोटर मार्केट में टायर की दुकान से हजारों का सामान चोरी

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 09:37 PM IST

अंबाला सिटी की मोटर मार्केट में सोमवार सुबह अज्ञात चोरों ने टायर की दुकान से हजारों रुपये का स्क्रैप का सामान और मोटर चुरा लिया। दुकान मालिक हरकीरत सिंह ने बताया कि उनकी दुकान में इससे पहले भी चोरी हो चुकी है। रविवार शाम को वह अपनी दुकान बंद करके गए थे। सुबह 7 बजे उन्हें चोरी की घटना का पता चला। वह मौके पर पहुंचे तो सामान गायब मिला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोर तोड़ चुके हैं। घटना के तुरंत बाद डायल 112 को भी सूचित किया गया, पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें