फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: रिश्वत मामले में विजिलेंस टीम ने पकड़ा फूड इंस्पेकटर, 21 हजार रुपये किए बरामद

शाहिल शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 09:46 PM IST

बराड़ा में सोमवार को विजिलेंस ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई राशन डिपो एसोसिएशन बराड़ा के प्रधान मनजीत सिंह की शिकायत के आधार पर की गई। मनजीत सिंह ने अम्बाला विजिलेंस ब्यूरो को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी के नाम पर बराड़ा में एक सरकारी राशन डिपो है, जो जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, बराड़ा के नियंत्रण में संचालित होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्य उप-निरीक्षक मनोज कुमार ने उन पर दबाव डालकर पहले 10 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। मनजीत सिंह के मुताबिक मनोज कुमार ने उनसे फोन पर संपर्क कर मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान मनोज ने डिपो संचालन के लिए 6,600 रुपये अपने लिए और 20 हजार रुपये उच्च अधिकारियों के लिए बतौर कमीशन मांगा, यानी कुल 26 हजार 600 रुपये की रिश्वत की मांग की। बाद में यह राशि 21,000 रुपये पर तय हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें