फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला : संपत्ति कर बकाया होने पर नगर निगम ने बीएसएनएल का दफ्तर किया सील

अंबाला सिटी। संपत्ति टैक्स न भरने वाले बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम ने अब सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंबाला शहर के आर्य चौक स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय व परिसर को सील कर दिया। बीएसएनएल पर निगम का करीब 15 लाख रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। तीन साल से बकाया था टैक्स, नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब मौके पर मौजूद नगर निगम के अकाउंटेंट राज कुमार ने बताया कि बीएसएनएल की इमारतों पर पिछले तीन सालों से संपत्ति कर लंबित चल रहा था। इसमें मुख्य एक्सचेंज भवन, उसके सामने स्थित इमारत और मानव चौक स्थित परिसर शामिल हैं। निगम द्वारा बीएसएनएल अधिकारियों को कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने न तो कोई जवाब दिया और न ही कर का भुगतान किया। नोटिस की अनदेखी के बाद निगम प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में इमारत को सील करने का कदम उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें