फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, कृपाण-डंडों से पीटा

अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबाला-यमुनानगर हाईवे पर 7 सितंबर की रात बेखौफ बदमाशों ने अधिवक्ता भानु प्रताप ठाकुर पर जानलेवा हमला कर दिया। दुकान में अवैध प्रवेश की सूचना पाकर पहुंचे अधिवक्ता पर 12-15 युवकों ने अचानक कृपाण, डंडों और ईंट-बोतलों से धावा बोल दिया। हमले में वकील के सिर पर कृपाण का वार लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल जांच में सिर, चेहरे और आंख के पास गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और दो संदिग्ध वाहनों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें