फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला सिटी: गुरुग्राम से आए सिपाही पर चाकू से बदमाशों ने किया हमला, प्रोडक्शन वारंट देने आया था सिपाही, रास्ते में घेरा

हरियाणा में बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ अपराधियों ने इस बार आम जनता को नहीं, बल्कि कानून के रखवालों को ही अपना निशाना बना डाला। गुरुग्राम से समन देने के लिए सेंट्रल जेल जा रहे एक पुलिस कांस्टेबल पर चार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने लूटपाट की मंशा से सिपाही पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उनसे मोबाइल फोन व पर्स छीनकर मौके से रफूचक्कर हो गए। गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मचारी को तुरंत अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। सिपाही को कई गंभीर चोटें आई हैं। प्रोडक्शन वारंट देने आया था सिपाही, रास्ते में घेरा जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान कांस्टेबल मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गुरुग्राम पुलिस में तैनात हैं। मुकेश कुमार अंबाला सेंट्रल जेल में चोरी के आरोप में बंद इमरान के सिलसिले में प्रोडक्शन वारंट रिसीव कराने के लिए आए थे। शुरुआती जांच के मुताबिक, जब कांस्टेबल मुकेश दोपहर करीब ढ़ाई बजे अंबाला सिटी के बलदेव नगर इलाके में ऑटो से उतरे और पैदल ही अपने गंतव्य की ओर कुछ दूरी पर आगे बढ़े, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें