फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला : भाजपा सरकार ने साहा के राजीव गांधी स्टेडियम को बना दिया भूत बंगला : दीपेंद्र हुड्डा

सुधीर शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 09:36 PM IST

साहा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा साहा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सम्मेलन के बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा, अंबाला से सांसद वरुण मुलाना और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने साहा स्थित राजीव गांधी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम की दुर्दशा पर बोलते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने इसे भूत बंगला करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश में ऐसे करीब 250 स्टेडियम बनाए गए थे। लेकिन पिछले 12 वर्षों में बीजेपी सरकार ने नए स्टेडियम बनाना तो दूर, कांग्रेस के समय बने स्टेडियमों को भी बदहाली की तरफ झोंक दिया। दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्टेडियम में पीने के पानी के टैंक के पास नशे की सामग्री पाई गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि नायब सैनी सरकार हरियाणा में खिलाड़ियों को खिलाड़ी बनाने के बजाय नशेड़ी बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा में दावा करती है कि उनकी खेल नीति और इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण हरियाणा में मेडल आ रहे हैं, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। अंबाला के साहा से इस सच को सामने लाने की शुरुआत की गई है और आगे भी कांग्रेस सरकार में बने स्टेडियमों की दुर्दशा का सच जनता के सामने लाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें